भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितम्बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने पंडाल, बैठक, स्वच्छता, पार्किंग, आवागमन, भोजन व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक बिंदु की माइक्रो लेवल पर योजना बनाकर व्यवस्थाएं की जाएं तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद वी .डी. शर्मा,विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, हितानंद शर्मा ,सुमित पचौरी उपस्थित थे।
सीएम ने वर्चुअली दिये निर्देश
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित भोपाल आगमन पर अन्य जिलों से भोपाल आने वाले नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था के संबंध में भोपाल संभाग के जिला अधिकारियों को निवास कार्यालय से वर्चुअली दिशा निर्देश भी दिए।

More Stories
भोजशाला विवाद पर मप्र हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर को माना मंदिर; मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन देने के निर्देश
MP में भड़काऊ वीडियो पर बड़ा एक्शन, संस्कृति बचाओ मंच अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल