हांगझोउ
एशियाई खेल 2023 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे क्वाटर्र फाइनल मुकाबले में थाईलैंड को आठ विकेट से हराया दिया है। आज सुबह श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी थाईलैंड ने 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 78 रन स्कोर बनाया।
थाईलैंड की ओर सबसे अधिक नाबाद 31 रन चानिदा सुथ्थीरुआंग ने बनाए। इसके अलावा उनकी टीम के किसी खिलाड़ी का स्कोर दहाई अंक में भी नहीं पहुंचा सका। उतरी श्रीलंका की ओर से पारी की शुरुआत अनुष्का संजीवनी और चमारी अटापट्टू (कप्तान) ने शुरुआत की। दोनो सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। श्रीलंका का पहला विकेट ओपनर चमारी अटापट्टू (कप्तान) ( 27) के रूप में सातवें ओवर में गिरा। अटापट्टू को पुत्थावॉन्ग ने चाईवाई के हाथों कैच कराकर पवैलिया का रास्ता दिखाया।
वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 32 रन अनुष्का संजीवनी ने बनाए। संजीवनी को नौवें ओवर में पुत्थावॉन्ग ने तिप्पॉच के हाथों कैच कराकर आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 65 रन था। हर्षिता समाराविक्रमा (14) और विश्मी गुणारत्ना (8) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को तीन अतिरिक्त रन मिले। श्रीलंका टीम ने 10.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

More Stories
Harry Brook ने की Jasprit Bumrah की जमकर तारीफ, बोले– इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
7 रन से जीत, 7 विकेट गिरे… वानखेड़े में भारत की रोमांचक जीत और ‘थाला कनेक्शन’! संजू सैमसन ने बनाए नए कीर्तिमान
सेमीफाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 253 रन