गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सांदीपनि अलंकरण समारोह में होंगे सम्मानित जिले के प्राचार्य
अनूपपुर
जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम अर्मो ने जानकारी दी है कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 29 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन में आयोजित सांदीपनि अलंकरण समारोह-2026 में अनूपपुर जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदरा के प्राचार्य श्री भार्गवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार समारोह में प्रदेश के ऐसे छह विद्यालयों के प्राचार्यों का सम्मान किया जाएगा, जिनके विद्यालयों का हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम विगत तीन वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम अर्मो ने जारी आदेश में श्री भागवेंद्र सिंह चौहान को समारोह में सहभागिता हेतु कार्यमुक्त करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
महतारी वंदन योजना बनी प्रीति बैगा के परिवार का मजबूत सहारा
मध्यप्रदेश पुलिस की चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई
जबलपुर के दो लाख लोगों का इंतजार खत्म, रांझी में ₹45 करोड़ से बना 100 बेड का हाईटेक अस्पताल तैयार