भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभ-मंगल के देवता, विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लोकतंत्र के नए मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं संसद सदस्यों के प्रवेश पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों का संसद के नवीन भवन में आगमन देश के नव-निर्माण के संकल्पों की सिद्धि की ओर एक सशक्त कदम है।
नि:संदेह लोकतंत्र का यह नवीन मंदिर देश की आशाओं और आकांक्षाओं एवं सपनों में नए रंग भरकर भारत के नव-निर्माण का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि नए भारत को आकार देने वाले विकास और जन-कल्याण के पवित्र ध्येय की प्राप्ति के अद्वितीय लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम करता हूँ।

More Stories
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के चहुँमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रूपये की स्वीकृति
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव