भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे और वर्तमान में मध्यप्रदेश वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के अध्यक्ष जयदीप गोविंद के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जयदीप गोविंद ने वर्ष 2013 और वर्ष 2014 में क्रमश: विधानसभा एवं लोक सभा निर्वाचन में मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अविस्मरणीय सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

More Stories
पाली में बस-पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल
Bhopal BRICS Meeting: भोपाल में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों का महामंथन, विरासत और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM संग लंच
प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव