गोंडा
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मनकापुर विकासखंड के ग्राम सभा मदनापुर भान में हड्डा (हांड़ा) के झुंड के हमले में दो बच्चों की मौत हो है जबकि बच्चों की दादी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से गांव में कोहराम मचा है।
ग्राम प्रधान प्रधान वंशराज के मुताबिक गांव के विश्वनाथ शुक्ला के दो मासूम बेटे युग व योगेश अपनी दादी उत्तमा (65 वर्ष) के साथ सोमवार की शाम राशन लाने जा रहे थे। रास्ते में दोनों बच्चों और उनकी दादी पर हड्डा (हांड़ा) के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे तीनों की हालत गंभीर रूप हो गई। सूचना पर ग्राम प्रधान वंशराज पहुंचे और दोनों बच्चों और दादी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले गए। जहां एक बचे की मौत हो गई। डॉक्टरों ने यहां से एक बचे और दादी को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां दो घंटे के उपचार के बाद दूसरे मासूम की भी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी