महाराष्ट्र
सकल मराठा समाज महाराष्ट्र ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज के शाही मुहर 'राजमुद्रा/शिवमुद्रा' का कथित रूप से अपमान किए जाने को लेकर लालबागचा राजा मंडल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।
मुंबई में आयोजित होने वाले सालाना गणेश उत्सव में लालबागचा राजा मंडल सबसे लोकप्रिय है। पुलिस आयुक्त को 16 सितंबर को लिखे इस पत्र में सकल मराठा समाज ने दावा किया है कि लालबागचा राजा की प्रतिमा के पैरों के पास 'राजमुद्रा/शिवमुद्रा' को दर्शा कर मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अनुयायियों का अपमान किया है।
संगठन ने पत्र में कहा है, "लालबागचा गणपति भगवान हैं लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज के कारण देवता मंदिरों में विराजमान हैं, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है कि राजमुद्रा (प्रतिमा के) पैरों के पास रखी जाए।"
अनोल (भैया) जाधव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि पुलिस को जांच के बाद मामला दर्ज करना चाहिए, और कहा कि सकल मराठा समाज महाराष्ट्र किसी भी भगवान या धर्म के खिलाफ नहीं है।

More Stories
EPFO Subscribers के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार का बड़ा ऐलान
ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट