भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि भारतीय पर्व त्यौहार नागरिकों को परस्पर जोड़ने का कार्य करते हैं। गणेश चतुर्थी भी सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता के वातावरण को मजबूत करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि विघ्न विनाशक भगवान गणेश हम सभी के जीवन को और भी अधिक मंगलमय बनाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों से यह भी आव्हान किया है कि पर्यावरण के संरक्षण का ध्यान रखते हुए मिट्टी से निर्मित लघु गणेश प्रतिमा की स्थापना का प्रयास किया जाए। सार्वजनिक स्थानों और घरों में इस विचार का पालन हो तो यह पर्व अपनी सार्थकता बढ़ाने का कार्य करेगा।

More Stories
महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
35 हजार से अधिक छात्रों, प्राध्यापकों ने सामूहिक योग कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
तकनीक आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : उच्च शिक्षा मंत्री परमार