ऐक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां का मानना है कि पीरियड्स लीव देना सही दिशा में उठाया जाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर महिलाएं इस बारे में बात नहीं करती हैं कि उनके लिए पीरियड्स का दर्द कितना भयानक होता है। नुसरत ने कहा कि जब आपका खून बह रहा हो, तब घर पर रहना ज्यादा आरामदायक होता है। महिलाओं को अपने मासिक धर्म को लेकर शर्म नहीं महसूस करनी चाहिए और ना ही अपना आत्मविश्वास खत्म करना चाहिए। बकौल नुसरत, यह कदम मेंस्ट्रुएशन को लेकर टैबू को तोड़ने में मदद करेगा, इसलिए काम करने वाली महिलाओं को ये छुट्टी लेने में कमजोर नहीं महसूस करना चाहिए।

More Stories
आवारापन 2 के गानों पर विवाद, अमाल मलिक ने लगाया पेड पीआर का आरोप
जन नायगन रिलीज होते ही छाई, विजय के फैंस ने मनाया जश्न
थलपति विजय से जयललिता तक, फिल्मों से राजनीति में आए ये सितारे