नई दिल्ली
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.15 प्रतिशत उबलकर 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड तेजी के साथ 93.93 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

More Stories
विदेशी शेयर बाजार में निवेश का रास्ता आसान, जेरोधा और Groww समेत कई प्लेटफॉर्म को मिली मंजूरी
पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार सख्त, कंपनियों पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, रुपया भी हुआ मजबूत