मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौटेला का नाम ग्लैमर की दुनिया के साथ-साथ क्रिकेट के गलियारों में भी चर्चा में रहता है। उर्वशी का नाम अक्सार भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत जुड़ता रहता है। अब एक्ट्रेस एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को बर्थडे विश करके सुर्खियों में आ गई हैं। उर्वशी रौटेला ने हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नसीम को डीएसपी की मानद रैंक मिलने की भी बधाई दी।
नसीम शाह ने हाल ही में शादाब खान संग अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उर्वशी ने लिखा, हैप्पी बर्थडे नसीम शाह। डीएसपी बनने पर आपको बधाई। उर्वशी रौटेला के कमेंट पर नसीम शाह ने भी जवाब दिया है। क्रिकेटर ने कमेंट किया, बहुत शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने का इमोजी भी पोस्ट किया। कुछ समय पहले नसीम शाह ने कहा था कि वह उर्वशी रौटेला को नहीं जानते हैं। अब उर्वशी के नसीम को बर्थडे विश करने के बाद यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है।

More Stories
सुनील पाल का सलमान खान पर हमला, बोले- पहले ‘बिग बॉस’ बंद करिए, ये ‘गटर शो’ है
शाहरुख से भी ज्यादा अमीर हैं ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा
परिणीति चोपड़ा का OTT डेब्यू फीका! ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में ट्विस्ट तो बहुत, रोमांच गायब