भोपाल
मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले महीने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसी के साथ सूबे में सियासी चहलकदमियां बढ़ गईं। अब एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिससे कांग्रेस की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं सर्वे में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए एक गुड न्यूज भी है।
भाजपा की बन रही फिर से सरकार?
एमपी चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। सर्वे में 7,883 लोगों का ओपिनियन लिया गया है। सर्वे के मुताबिक, आगामी चुनाव में भाजपा को 120 सीटों पर जीत मिल सकती है। यानी अगर सर्वे के आंकड़े सही होते हैं तो जीत का जादुई आंकड़ा (116) पार कर भाजपा एमपी में फिर से सरकार बना सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 104 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में यह भी बताया गया है कि भाजपा के खाते में कम से कम 116 सीटें और अधिकतम 124 सीटें जा सकती हैं।
मामा का जलवा बरकरार
सर्वे में एमपी के लोगों से सबसे लोकप्रिय सीएम के बारे में पूछा गया। कुल 40 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को अपना फेवरेट नेता बताया। वहीं 35 फीसदी लोगों का वोट एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गया। यानी सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मामा का जलवा बरकरार है। सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने सीएम शिवराज के काम को अच्छा बताया है। वहीं 24 फीसदी लोगों ने उनके काम को सामान्य बताया है और 29 फीसदी लोगों ने मामा के काम को खराब बताया है।

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी का FIE Women’s Épée World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन
महंगाई का बड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, भोपाल-इंदौर में जानें नए रेट