सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एसडीएम की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. बाइक सवार को बचाने उनकी सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी. हादसे में रामानुजनगर एडीएम अजय माडियम सहित दो आरक्षक और वहान चालक घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, एसडीएम अजय मडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान देवनगर गांव में सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के लिए एसडीएम की कार अनियंत्रित हो गई और वाहन एक मकान में जा घुसी. गनीमत रही कि उस वक्त घर पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य लोगो को मामूली चोटें आई है. हादसे की सूचना पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है.

More Stories
धमतरी के शासकीय ITI परिसर में बन रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’, देशभक्ति की दिखेगी झलक
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन बनी महिलाओं के स्वाभिमान की डोर
पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार