भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना रिफाइनरी हेलीपेड पहुँचने पर पेट्रोकेमिकल परिसर में बादाम का पौधा रोपा। पौध-रोपण के समय मुख्यमंत्री चौहान ने मौके पर मौजूद भांजे-भांजियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मौजूद सभी भांजे – भांजियों ने भी पौध-रोपण किया।
लोक सेवा प्रबंधन एवं सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी पौध-रोपण किया। इस मौके पर जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
MP के 55 जिलों को मिलेगा विकास का नया इंजन, 6 नए कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर
MP की दहलीज पर पहुंचा मानसून, बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न