रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर कल रायपुर आ रहे है, जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम आयोजित भारत जोड़ो सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद, चंदन यादव सहप्रभारी सहित छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर, जयसिंग अग्रवाल उपस्तिथ रहेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी में काफी उत्साह नजर आ रहा है। प्रतापगढ़ी को पूरे देश मे अल्पसंख्यको की बुलंद आवाज के रूप में जाना व माना जाता है, राज्यसभा सांसद के रूप में भी इमरान प्रतापगढ़ी का एक अलग ही अंदाज रहा है, वें अपने शायराना अल्फाजों से देश के मजलूमो की आवाज उठाते हुए राज्यसभा में सत्ता पक्ष को लगातार परेशान करते नजर आते हैं।

More Stories
अब केवल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा RTE का लाभ, छत्तीसगढ़ सरकार ला रही डिजिटल पारदर्शिता
राइस मिलर रोशन चंद्राकर के ठिकाने पर ED की रेड खत्म, अहम दस्तावेज जब्त
लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO को किया सस्पेंड