रायपुर
राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता एवं एलियन इनोवेशन्स हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी दी।
रवि किरण ने बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। भेंट के दौरान उन्होंने राज्य में दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।
राज्यपाल ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख सु हर्षिता भी उपस्थित थी।

More Stories
नगर पंचायत नगरी में उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान, बढ़ाया हौसला
हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026 का सफल समापन, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां
CM साय के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा