रायपुर
समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री एवं सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के टी. एस. सिंहदेव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भेंट कर मांग की है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कुल सीट में से 15-15 सीट ब्राह्मण प्रत्याशी को दिया जाए।
अध्यक्ष अरुण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश के राजनीतिक परिवेश में राज्य गठन से लेकर अब तक ब्राह्मण वर्ग के प्रतिनिधियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रदेश में नेतृत्व प्रबंधन एवं समाज के सभी वर्ग के लिए अथक प्रयास किया है। समाज के सभी वर्ग को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रगति के लिए समाज की ओर से सतत आयोजन एवं प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में शीर्ष नेतृत्व को यह विचार करना अति आवश्यक होगा कि विधान सभा के महत्वपूर्ण दायित्व से ब्राह्मण समाज को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने का कष्ट करें। समस्त ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि यदि विधान सभा में ब्राह्मण प्रत्याशी को अवसर दिया जाता है तो ब्राह्मण समाज पूर्ण सहयोग देगा एवं अभूतपूर्ण सफलता दिलायेगा।

More Stories
हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : बस्तर से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया पोषण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर :जगरगुण्डा पहुंचने वाली पहली महिला मंत्री बनी लक्ष्मी राजवाड़े