मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तथा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी पौधा-रोपण में हुए शामिल
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, गुलमोहर और गूलर के पौधे रोपे। पौधा-रोपण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तथा खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अनूप दुबे और जुझार सिंह राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन एवं परिचित सर्वआनंद त्यागी, संजय दुबे, धर्मेंद्र सोनी, वैभव गर्ग, पवन पाटीदार, मोहन राजपूत, जितेंद्र परमार, सुवंदना व श्वेता ने भी पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सर्वसुनील राठौड़, सोनू वर्मा, कल्याण सिंह, विनय शर्मा और गोविंद राठौड़ ने भी पौधे लगाए।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था