बमाको (माली)
माली के अशांत उत्तरी क्षेत्र में विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को दो हमले किए जिसमें 49 नागरिकों और 15 सैनिकों की मौत हो गई। सरकारी टेलीविजन ने सैन्य शासन के बयान के हवाले से यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार, नाइजर नदी पर टिम्बकटू शहर के पास एक यात्री नाव और गाओ क्षेत्र के बंबा में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। इसमें बताया गया कि इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामी चरमपंथी विद्रोही समूह जेएनआईएम ने ली है जो अल-कायदा के जुड़ा है।
माली की सरकार ने बताया कि सुरक्षाबलों की इन हमलों को लेकर जवाबी कार्रवाई में करीब 50 हमलावर मारे गए हैं। देश में मारे गए नागरिकों और सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक घोषित किया गया है।

More Stories
8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साझा किया बड़ा अपडेट, बताया पूरा प्लान
त्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जार,10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास
जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक