रायपुर
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए तारीख में वृद्धि की गई है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार के आदेश जारी होने के बाद अब उन्हें 18 की बजाए 30 दिन के अवकाश के सुविधा उपलब्ध होगी।
30 दिन का आकस्मिक अवकाश
छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों को 18 दिन की जगह 30 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देश देने के बाद अब जिलों से भी आदेश जारी होने शुरू हो गए हैं। बस्तर के DEO द्वारा सभी बीईओ, प्राचार्य और उपप्राचार्य को पत्र जारी किया गया है।
जारी आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग के 3 अगस्त के आदेश का भी हवाला दिया गया है। आदेश के तहत प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में संविदा कर्मचारियों को 18 दिन का अवकाश दिया जाता था। जिसे अब 30 दिन का कर दिया गया है। अब उन्हें 30 दिन का अवकाश मिलेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है की अधिसूचना के प्रति को संलग्न किया जाए और इसके तहत आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि इस नियम में बाकी सभी शर्तें पूर्व की तरह ही यथावत रहेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
छत्तीसगढ़ टॉपर्स में चमकी कवर्धा की रिया, 98.83% अंक लेकर बनीं सेकंड टॉपर