नारायणपुर
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कडेमेटा एवं कडेनार कैम्प से डीआरजी, बस्तर फाईटर, जिला बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए ग्राम किलम, टेटम, अलवाड़ एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी।
जिले के थाना छोटेडोंगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किलम में नक्सलियों द्वारा नक्सल स्मारक बनाया गया था, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई डीआरजी, बस्तर फाइटर, जिला बल एवं आईटीबीपी 45वीं वाहिनी की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है, इस अभियान में शामिल टीम सुरक्षित है।

More Stories
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार
नक्सल प्रभावित 5 लोगों और 2 सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार का बड़ा फैसला
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,