नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा शुक्रवार को समाप्त हो गई। राष्ट्रपति भवन में डिनर के बाद पुतिन सीधे पालम एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्हें अलविदा कहने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद थे। जबकि पीएम मोदी उन्हें रिसीव करने और विदाई देने के लिए एयरपोर्ट गए थे। पुतिन ने सीढिय़ां चढऩे से पहले सभी से हाथ मिलाया और कुछ मिनट तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने प्लेन में प्रवेश करने से पहले हाथ ऊपर उठाकर अलविदा कहा और झुककर अभिवादन किया। उनके इस विनम्र अभिवादन ने भारत की मेहमान नवाजी को उनके दिल तक पहुंचा दिया। पुतिन तब भी हैरान दिखे, जब उनके भारत में लैंड होने पर पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोडक़र उनसे मिलने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं के दोस्ताना अभिवादन की झलक ने सोशल मीडिया पर कई लोग भावुक कर दिया। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी और पुतिन के बीच कई गर्मजोशी भरे पल देखने को मिले। विदाई के अवसर पर पीएम मोदी ने पुतिन को छह खास तोहफे दिए, जिनमें भगवत गीता, असम काली चाय, चांदी का टी-सेट, हैंडमेड चांदी का घोड़ा, संगमरमर का शतरंज सेट और कश्मीरी केसर शामिल थे। ये उपहार भारत और रूस के बीच मित्रता और सम्मान का प्रतीक माने जा रहे हैं। पुतिन की विनम्र विदाई और पीएम मोदी के दोस्ताना व्यवहार ने भारत यात्रा को यादगार बना दिया।

More Stories
होर्मुज संकट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, रूस का तेल टैंकर चीन से मुड़कर मंगलुरु पहुंचा
पश्चिम एशिया संकट के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, बिजली-पेट्रोलियम पर अहम मंथन
असम में कांग्रेस का बड़ा दांव: छह दलों से गठबंधन, BJP की बढ़ी मुश्किलें