मुंबई। मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट के विमान की रविवार देर रात आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, क्योंकि उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे। विमान एसजी-670 को पायलट ने पूर्ण आपातकाल घोषित करने के बाद रात करीब 11.38 बजे नेताजी सुभाष चंद्रबोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और क्रू-मेंबर्स सुरक्षित हैं।
कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह विमान कोलकाता पहुंचने वाला ही था, तभी पायलट ने इंजन में खराबी की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट ऑथरटी तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर आपातकालीन लैंडिंग के लिए रूट क्लियर किया। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसमें दमकल गाडिय़ां, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम थी, उनको लैंडिंग वाले स्थान पर तैनात किया गया। फ्लाइट में 170 यात्रियों और क्रू-मेंबर सवार थे। विमान रात 11.27 बजे सुरक्षित लैंडिंग करा लिया गया।
बता दें इससे पहले सितंबर में भी पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को तकनीकी खरीबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद हवा में यू-टर्न लेना पड़ा था। हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि उड़ान आपातकालीन परिस्थितियों में नहीं उतरी थी। अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट के दुर्घटना के बाद से कई फ्लाइट्स बीच हवा में खराब हुई। कई फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। इसी कड़ी में इस घटना ने हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More Stories
ब्रह्मोस से 4 गुना ज्यादा रेंज, 3 गुना तेज रफ्तार… ‘प्रलय’ मिसाइल क्यों कहलाती है ब्रह्मास्त्र?
Maharashtra SIR Draft List से 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर, जानें कैसे दोबारा पा सकते हैं वोट का अधिकार
जिनपिंग-पुतिन से PM मोदी ने मिलाया हाथ, बगल से चुपचाप गुजर गए शहबाज शरीफ