नई दिल्ली। वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में एक ऐसी चीज दिखी है, जिसने उन्हें बेचैन कर दिया है। यह एक अरबों साल पुराना धूमकेतु है, जो इसी साल गर्मियों में हमारे सौरमंडल में दाखिल हुआ है। इसका नाम 3आई/एटलस है। खास बात ये है कि यह इंटरस्टेलर कॉमेट है, यानि यह हमारे सौरमंडल से नहीं, बल्कि किसी दूसरे तारामंडल से आया हुआ रहस्यमय मेहमान है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस धूमकेतु की सबसे अनोखी बात यह है कि इसमें निकेल गैस है। जबकि यह धूमकेतु सूर्य से इतनी दूर है कि वहां धातु सामान्य रूप से वाष्पित नहीं हो सकती। रिसर्चर रोहन रहाटगांवकर और थॉमस पुजिया ने बताया कि जब उन्होंने चिली के बड़े टेलिस्कोप से धूमकेतु का अध्ययन किया, तब धीरे-धीरे निकेल गैस का स्तर बढ़ता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि डेटा देखकर तुरंत समझ आ गया कि यह निकेल है और यह बेहद रोमांचक खोज है।
इस शोध का नेतृत्व कर रहे हैं शोधकर्ता का कहना है कि यह एक अनमोल अवसर है। इसतरह के धूमकेतु हमें दूसरे तारामंडलों की रासायनिक संरचना समझने का मौका देते हैं, जो अरबों साल पुराने हो सकते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि 3आई/एटलस हमारे सौरमंडल से भी पुराना हो सकता है। इसकी रासायनिक संरचना इस बात का सबूत है कि यह एक बहुत दूर और बहुत पुरानी जगह से आया है और अंतरिक्ष में अरबों साल की यात्रा करते हुए अब हमारे आस-पास पहुंचा है। अभी इस धूमकेतु का अध्ययन जारी है। जैसे-जैसे यह सूर्य के करीब आएगा, इसकी रासायनिक प्रतिक्रियाएं बदलेंगी, जिससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि यह कहां बना, कैसे विकसित हुआ और इसमें कौन-कौन से तत्व मौजूद हैं।

More Stories
भैरव देव की भव्य झांकी का आगाज, युवाओं में जोश; जानिए इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
स्कूल बस को ओवरटेक करना पड़ा भारी, नहर में गिरी बाइक; मौके पर मचा हड़कंप
मनोज सिन्हा का कड़ा संदेश: देशद्रोह करने वालों को नहीं मिलेगी माफी, आतंकियों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी