नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप की करीब एक सप्ताह की यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए और इस दौरान वह यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल सात सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक समूह से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की एक बैठक करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। उनका नौ सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संगठन की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।
इसके बाद वह नॉर्वे जाएंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। गांधी के जी20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक लौट आने की संभावना है।

More Stories
जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक
EPFO New Rule: मई से UPI के जरिए PF का पैसा निकाले जा सकेंगे, जानें कितनी होगी लिमिट
बंगाल में 10% बढ़ा मतदान, 3 करोड़ से ज्यादा वोटर्स की बंपर वोटिंग: ममता या BJP को मिलेगा फायदा?