February 18, 2026

बिहार चुनाव: नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची

पटना। बिहार चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बाद गुरुवार को देर रात कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, राजेश राम को उनकी वर्तमान सीट कुटुंबा (औरंगाबाद) से उम्मीदवार बनाया गया है तो शकील अहमद खान को भी उनके मौजूदा क्षेत्र कदवा (कटिहार) से टिकट दिया गया है। पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की सूची पहले चरण चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले जारी की है।

हालांकि ह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अभी कुछ और उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जा सकते हैं। कांग्रेस ने जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें से अधिकतर को पहले ही पार्टी का टिकट सौंपा जा चुका है या सूचित किया जा चुका है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि इस सूची में पहले चरण के लिए 24 और दूसरे चरण के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा को एक बार फिर से भागलपुर से उम्मीदवार बनाया है। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने औरंगाबाद से वर्तमान विधायक आनंद शंकर सिंह पर फिर से विश्वास जताया है। पार्टी ने बहादुरगंज से मुसब्बिर आलम, मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, बेतिया से वसी अहमद, गोविंदगंज से गप्पू राय और बेगूसराय से अमिता भूषण को टिकट दिया है।

ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार
गोविंदगंज सीट से शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, रीगा से अमित कुमार सिंह टुन्ना, बथनाहा-एससी सीट से नवीन कुमार, बेनीपट्टी से नलिनी रंजन झा, फुलपरास सीट से सुबोध मंडल, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, बहादुरगंज सीट से मस्वर आलम, मनिहारी सीट से मनोहर प्रसाद सिंह, कोराहा सीट से पूनम पासवान, राजा पाकर-एससी सीट से प्रतिमा कुमारी, रोसेरा-एससी सीट से ब्रज किशोर रवि, बछवाड़ा सीट से शिव प्रकाश गरीब दास कांग्रेस, बेगूसराय से अमिता भूषण, खगडिय़ा से चंदन यादव, बेलदौर से मिथलेश कुमार निषाद, भागलपुर से अजीत कुमार शर्मा, सुल्तानगंज से ललन यादव, सोनबर्षा-एससी सीट से सरिता देवी, बेनीपुर से मिथिलेश कुमार चौधरी, सकरा से उमेश राम सरिता, मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज सीट से ओम प्रकाश गर्ग, कुचायकोट सीट से हरि नारायण कुशवाह, लालगंज सीट से आदित्य कुमार राजा, वैशाली सीट से संजीव सिंह, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार (अनीश), बरबीघा से त्रिसुलधारी सिंह, बिहारशरीफ से ओमैर खान, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, कुटुम्बा सीट से राजेश राम
कदवा से शकील अहमद खान, बछवाड़ा सीट से प्रकाश गरीब दास, बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपटिया सीट से अभिषेक रंजन, बेतिया सीट से वसी अहमद और रक्सौल से श्याम बिहारी प्रसाद।