वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यदि ईरानी राजनयिक को अमेरिका में खरीददारी करनी है तो उन्हें पहले अनुमति लेनी होगी। मतलब बिना अनुमति के राजनयिक वहां कोई शॉपिंग नहीं कर पाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका आने वाले ईरानी राजनयिकों और अधिकारियों की खरीदारी पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आदेश जारी कर कहा है कि न्यूयॉर्क आने वाले ईरानी अधिकारी बिना अनुमति कोस्टको से सामान नहीं खरीद सकेंगे। बता दें कि ईरान के अधिकारी अमेरिका में इस तरह के स्टोर से खूब लग्जरी सामान खरीदते हैं। बता दें कि यूएन की बैठक में शामिल होने के लिए भी अमेरिका ने कई देशों के राजनयिकों को वीजा नहीं दिया है। इसमें ईरान के अलावा फिलिस्तीनी भी शामिल है। इसके अलावा सुडान, जिम्बॉब्वे और ब्राजीली के अधिकारियों को भी वीजा नहीं दिया गया है।
ट्रंप प्रशासन को पता चला था कि ईरान के अधिकारियों ने इस तरह के होलसेल क्लब में मेंबरशिप ले रखी है और वे जमकर खरीदारी करते हैं। ईरानी अधिकारी घडिय़ां, जूलरी, हैंडबेग, वॉलेट, परफ्यूम, तंबाकू, शराब और कारें सस्ती कीमतों में खरीदकर ईरान ले जाते हैं। हालांकि अमेरिका ने इसके लिए केवल ईरान को ही टारगेट किया है। जानकारी के मुताबिक ईरानी राजनयिकों की पसंदीदा जगह कोस्टको है। यहां से वे बड़ी मात्रा में सामान खरीदते हैं और ईरान ले जाते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम ईरान के अधिकारियों को मनमाने तरीके से खरीदारी नहीं करने देंगे। एक तरफ ईरान की जनता गरीबी से जूझ रही है, उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, पीने को पानी नहीं है, बिजली नहीं है और दूसरी तरफ ईरान के मौलाना यहां आकर लग्जरी आइटम खरीदते हैं।
अमरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ईरान के लोगों के साथ खड़ा है। हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने ईरान से यूएन आने वाले राजनयिकों के वीजा पर भी प्रतिबंध लगा दिए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों को खरीदारी के लिए सरकार के इजाजत लेनी होगी। इसके अलावा अगर ईरानी अधिकारी कहीं से भी 1000 डॉलर से ज्यादा का सामान या फिर 60 हजार डॉलर से ज्यादा की कार लेना चाहते हैं तो पहले सरकार से मंजूरी लेनी होगी।

More Stories
वेस्ट बैंक में इजरायल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, 8 मुस्लिम देशों ने जताई कड़ी आपत्ति — जानें पूरा प्लान
जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले– डील करो वरना भुगतना होगा अंजाम
विदाई भाषण में यूनुस का विवादित बयान, ‘सेवन सिस्टर्स’ पर भारत के खिलाफ उगली आग