मोनालिसा…ब्लैक ड्रेस में सुंदर लग रही हो, दो चोटियों में बच्ची जैसी दिख रही हो

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने कुछ खास पोस्ट शेयर की हैं, जिनमें उनका अनोखा स्टाइल और मस्तीभरा अंदाज़ देखने को मिला। उनका हर नया अंदाज़ प्रशंसकों का ध्यान खींच ही लेता है। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह येलो कलर की दमदार ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) चलाती हुई नजऱ आ रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर एक फैंस ने लिखा-ब्लैक ड्रेस में सुंदर लग रही हो आप, और दो चोटियों में तो बिल्कुल बच्ची जैसी दिख रही हो।

ब्लैक कलर की स्लीवलेस ड्रेस में वह बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। उनके चेहरे पर खिली प्यारी मुस्कान ने इस लुक को और भी आकर्षक बना दिया। कुछ अन्य तस्वीरों में मोनालिसा उसी ब्लैक ड्रेस में दिखाई दीं, लेकिन इस बार उनका हेयरस्टाइल फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। दो चोटियों और पिंक कलर की चप्पलों ने उनके लुक को बिल्कुल फ्रेश और कूल बना दिया। इस अंदाज़ में वह बेहद खूबसूरत और एनर्जेटिक लग रही हैं। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, क्या फन है!

मोनालिसा की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि एटीवी चला रही हैं आप? फुल ऑन झकास फोटो। दूसरे ने कमेंट किया, आपको देखकर मेरा भी बाहर घूमने और मज़ा करने का मन कर रहा है। एक और फैन ने लिखा, ब्लैक ड्रेस में सुंदर लग रही हो आप, और दो चोटियों में तो बिल्कुल बच्ची जैसी दिख रही हो। फैंस का कहना है कि मोनालिसा ने एक बार फिर अपने अंदाज़ और स्टाइल से साबित कर दिया है कि वह हर रूप में खूबसूरत और आकर्षक लगती हैं।