मुंबई
ईशान खट्टर इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि ईशान मॉडल चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है।इससे पहले ईशान का नाम अनन्या पांडे के साथ जुड़ा था।
भले ही दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन काफी समय से उनके साथ होने की अफवाह थी।चांदनी मलेशिया की जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने टीवी शो माई मदर्स के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।मौजूदा वक्त में चांदनी भारत में हैं और एक मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं। वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं।सूत्र ने बताया, ईशान और चांदनी एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर हैं।
उन्होंने चांदनी को अपने करीबी दोस्तों से भी मिलवाया है। दोनों ने जून, 2023 में डेटिंग शुरू की थी।ईशान को पिछली बार कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ फोन भूत में देखा गया था।आने वाले दिनों में वह वॉर ड्रामा फिल्म पिप्पा में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक फौजी के किरदार में दिखने वाले हैं, जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया। इसकी कहानी ब्रिगेडियर बलराम की किताब द बर्निंग चाफीज पर आधारित है।फिल्म में ईशान की जोड़ी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। इसमें सोनी राजदान और प्रियांशु पेनयुली भी हैं।
पहले नहीं देखा होगा जाह्नवी कपूर का इतना खूबसूरत सिंपल अंदाज, आप भी हो जाएंगे सादगी के दीवाने
मुंबई
जाह्नवी कपूर उन स्टारकिड्स में से एक नाम बन चुकी हैं, जिनकी पहचान बताने के लिए उनके माता-पिता का नाम लेने की जरूरत नहीं पड़ती. एक्ट्रेस ने काफी कम वक्त में दर्शकों और पूरी इंडस्ट्री के सामने यह साबित कर दिया है कि वह किसी भी तरह की भूमिका को बखूबी खुद को ढाल सकती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस की हर फिल्म के लिए उनके चाहने वाले बेताब रहते हैं. फिल्मों के अलावा जाह्नवी अपने लुक्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं.
जाह्नवी अपने दुनियाभर के चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं. उनके इंस्टाग्राम पेज पर अक्सर उनकी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ की झलक देखने को मिलती रहती है. अब फिर से जाह्नवी ने अपनी नई फोटोज शेयर कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस बार एक्ट्रेस इतनी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं कि हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है.
लेटेस्ट फोटोज में जाह्नवी कॉटन की सिंपल सी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इस लुक को सटल ग्लॉसी बेस, शिमर चीक्स, न्यूड लिप्स और न्यूड आई मेकअप से कंप्लीट किया है.इसके साथ जाह्नवी ने अपने बालों मैसी वेवी टच देकर ओपन रखा है और बालों में पिंक फूलों वाला गजरा सजाया है. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस के साथ-साथ मशहूर हस्तियों ने जाह्नवी के इस लुक की खूब तारीफें की हैं.
जाह्नवी के वर्क फ्रंट की बात करें इस समय उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में है. जल्द ही उन्हें मिस्टर एंड मिसेज माही टाइटल से बन रही फिल्म में देखा जाने वाला है. इसके बाद वह देवरा और उलझ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. जाह्नवी के चाहने वाले तो उनकी हर फिल्म के लिए उत्साहित रहते हैं.

More Stories
Ajay Devgn और Ranbir Kapoor फिर साथ आ सकते हैं, Luv Ranjan की एक्शन-थ्रिलर पर चर्चा तेज
‘धुरंधर’ यूनिवर्स अभी खत्म नहीं! ज्योति देशपांडे के बयान से ‘धुरंधर 3’ की चर्चा तेज
कपिल शर्मा शो में समय रैना और सुनील पाल के बीच तीखी नोकझोंक, जानिए पूरा मामला