मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरें हैं कि मृणाल साउथ सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं, जो दो बच्चों के पिता हैं। ये अफवाहें तब जोर पकडऩे लगीं जब धनुष, मृणाल की बर्थडे पार्टी में नजर आए और सन ऑफ सरदार के एक इवेंट में भी वे साथ देखे गए। इसके अलावा मृणाल को हाल ही में धनुष की बहनों के साथ एक पारिवारिक फंक्शन में देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें उनकी नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस इन अटकलों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें एक प्यारी जोड़ी बता रहे हैं तो कुछ सवाल भी उठा रहे हैं। मृणाल और धनुष दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी एक साथ मौजूदगी अक्सर खबरों का हिस्सा बनती रही है।
सारा खान ने लगाया आयोजकों पर आरोप
टीवी सीरियल बिदाई में साधना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सारा खान ने हाल ही में दिल्ली के एक इवेंट के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सारा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन्हें दिल्ली में एक शेडी होटल में अकेले छोड़ दिया गया और आयोजकों ने उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। सारा ने कहा कि उन्हें बेसिक सुविधाएं जैसे साफ कमरे, समय पर खाना, और सुरक्षा नहीं दी गई, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी असहज महसूस कर रही थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आयोजकों से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें धमकाया गया और असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया। सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस घटना की जानकारी दी और भविष्य में सतर्क रहने की सलाह भी दी। सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलेब्स ने उनका समर्थन किया है और आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, खुशखबरी सुनते ही जाकिर खान ने दी बधाई
‘राहु केतु’ OTT रिलीज: वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की कॉमेडी अब घर बैठे देखें, जानें कहां स्ट्रीम हो रही फिल्म
ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार: जेल में कटी रात, अब कोर्ट में पेशी से पहले क्या है पूरा मामला?