रक्षा मंत्री राजनाथ की अमेरिका यात्रा रद्द! सरकार ने खबर को अफवाह बताया

टैरिफ पर ट्रंप को भारत का जवाब, कृषि, डेयरी उत्पादों पर नहीं देंगे रियायत

नई दिल्ली। अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। इसकी वजह है राष्ट्रपति ट्रंप का भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाना। ये टैरिफ भारत के रूस से हथियार और तेल खरीदने को लेकर लगाया है। ट्रंप ने भारत पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। इसके जवाब में भारत ने भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा रद्द होने की अफवाह उड़ी थीं, जिसे सरकार ने अफवाह बताया है।

मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता पर अनिश्चितता बनी हुई है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जब तक टैरिफ का मुद्दा हल नहीं हो जाता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी। फिर भी भारत बातचीत के दरवाजे खुले रखने को तैयार है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत, अमेरिका समेत कई देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। एक ओर जहां भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन रूस के साथ दोस्ती बढ़ा रहा है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने वाला है। उधर, भारत ने भी अमेरिका को टैरिफ वॉर को लेकर जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा है कि किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत ने कृषि और डेयरी उत्पादों पर रियायत देने से इनकार कर दिया है। इन मुद्दों पर अमेरिका के साथ पांच दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।

बता दें कि टैरिफ को लेकर तनाव बढऩे के बाद खबर आई कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। यह भी कहा कि कुछ रक्षा सौदों पर फिर से विचार किया जा रहा है। यह खबर बहुत तेजी से फैली, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने इसे गलत बताया है। ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी भारत और अमेरिका के बीच एक छोटे व्यापार समझौते पर बात हुई थी। हालांकि, टैरिफ को लेकर मतभेद होने के कारण यह समझौता बीच में ही रुक गया था।