नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी वोटर वेरिफिकेशन (एसआईआर) प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े भी शामिल हुए।
एसआईआर के विरोध में विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर नए संसद भवन के मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के अंत में मकर द्वार पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एसआईआर लिखे पोस्टरों को फाडक़र प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाल दिया। इस दौरान मोदी सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने कहा कि हम बिहार में चल रही वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ लड़ रहे हैं, क्योंकि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक जनता को न्याय नहीं मिलता। हम बता दें कि बिहार में एसआईआर को लेकर चौथे दिन भी राजनीतिक घमासान जारी है। विपक्ष इसे सरकार द्वारा मतदाता सूची में मनमाने फेरबदल की साजिश बता रहा है, जबकि सरकार का दावा है कि यह केवल सुधारात्मक प्रक्रिया है।

More Stories
एनएमडीसी ने 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, 500 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
दिल्ली में BRICS सुरक्षा शिखर बैठक आज से, आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर होगी बड़ी चर्चा
कोलकाता में योग दिवस पर बन सकता है नया रिकॉर्ड, पीएम मोदी के साथ 10 लाख लोगों के योग करने का दावा