विधायक सप्रे ने भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भोपाल में मुलाकात की
भोपाल। सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे इन दिनों राजनीतिक चर्चाओं में हैं। पिछले साल से उन्होंने बीजेपी को खुलकर समर्थन दिया है। लेकिन अब दोनों पार्टियां उनसे दूरी बना रही हैं। यहां तक कि भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर निर्मला सप्रे कांग्रेस में हैं या फिर भाजपा में?
भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद विधायक निर्मला सप्रे मंगलवार को पहुंची और उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सप्रे की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। भाजपा कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि आखिर विधायक सप्रे भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही हैं या अभी भी कांग्रेस के साथ हैं। हम बता दें कि पिछले वर्ष 5 मई को लोकसभा चुनाव के दौरान विधायक निर्मला सप्रे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में राहतगढ़ (सागर) में भाजपा की एक जनसभा में शामिल हुई थीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े के लिए पांच महीने तक प्रचार भी किया।
निर्मला अभी भाजपा की सदस्य नहीं हैं
हालांकि, निर्मला सप्रे ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। जबकि सप्रे का दावा है कि वह कांग्रेस छोड़ चुकी है और अब भाजपा परिवार की सदस्य हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खंडेलवाल से सप्रे की कार्यशैली के बारे में शिकायत की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके बाद खंडेलवाल ने उन्हें भोपाल बुलाया और दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। बताते हैं कि भाजपा अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने विधायक सप्रे को कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी है।

More Stories
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर! 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी
बुरहानपुर में नई रेल लाइन का सफल ट्रायल, महाराष्ट्र तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, 135 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
मध्यम एवं बड़े कृषकों को गेहूं विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग की सुविधा प्रारंभ