नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकोहपुर जमीन सौदा मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री प्रोक्यूटेशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दायर की है। ये मामला हरियाणा के शिकोहपुर गांव में 3.2 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार, जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वहीं, इस मामले में ईडी ने 36 करोड़ की 43 प्रॉपर्टी अटैच कर ली हैं।
ईडी द्वारा दायर ये सप्लीमेंट्री चार्जशीट इस मामले में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये चार्जशीट जांच के दौरान सामने आए नए सबूतों और फैक्ट पर आधारित है जो इस मामले को और मजबूत करता है। इससे पहले की गई जांच में रॉबर्ट वाड्रा और अन्य आरोपियों से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। ईडी की जांच का मुख्य केंद्र डीएलएफ, स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी (जो रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ी कंपनी है) और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन हैं। जांच एजेंसी ने इन लेनदेन में अनियमितताओं और संदिग्ध गतिविधियों का दावा किया है। ईडी का कहना है कि इस सौदे में नियमों का उल्लंघन किया गया और इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय हेराफेरी की गई है।

More Stories
अमित शाह का बड़ा बयान: घुसपैठियों को वोटर लिस्ट ही नहीं, देश से भी करेंगे बाहर
अजित पवार मौत मामला: रोहित पवार का बड़ा खुलासा, जांच को लेकर रखी अहम मांग
AI ने पकड़ी 70,000 करोड़ की ‘डिजिटल हेराफेरी’, हैदराबाद ‘बिरयानी कांड’ से देशव्यापी टैक्स चोरी का खुलासा