रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतरत्न मदर टेरेसा की 5 सितंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
पीड़ितों और दीन-दुखियों के प्रति उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हजारों लोग सेवा के क्षेत्र में आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया जाता है। मानव-कल्याण कार्यों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। पीड़ित मानवता के लिए उनके द्वारा की गई सेवा सदा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

More Stories
BSP कर्मियों के लिए बड़ा मौका: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से बनेंगे जूनियर मैनेजर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों पर लगाई लगाम