साबरकांठा
गुजरात के साबरकांठा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। दरअसल, राज्य परिवहन बस, जीप और एक मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना हिंगटिया गांव के पास गटी।
पुलिस ने जानकारी दी कि मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मारे जाने वाले ज्यादातर लोग जीप में सवार थे। टक्कर के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए। घायलों का जिला मुख्यालय हिम्मतनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों में से अधिकांश साबरकांठा जिले के पुरुष थे।

More Stories
ट्रंप से निपटने की मोदी की रणनीति पर NYT की नजर, 20 देशों के दौरे से मजबूत हुआ भारत का नेटवर्क
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, INS निपुण बेड़े में शामिल; 300 मीटर गहराई तक करेगा ऑपरेशन
केरल के ग्रैंड मुफ्ती का महिलाओं पर विवादित बयान, बोले- ‘घर तक सीमित रहें, सार्वजनिक क्षेत्र में आने से तबाही’