जांजगीर-चांपा
जांजगीर जिले के अकलतरा इलाके में जहरीली शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई है। बीते 4 महीने के भीतर यह तीसरी घटना है। ताजा मामला परसाहीबाना गांव का बताया गया है।
मृतकों में संत कुमार सांडे, संजय कुमार सांडे और जितेंद्र कुमार सांडे हैं। तीनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच है और आपस में रिश्तेदार हैं। शराब पीने के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जांजगीर जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाया गया, जहां पर तीनों की एक के बाद एक मौत हो गई।

More Stories
उपमुख्यमंत्री साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल
दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार