बिलासपुर
न्यायधानी बिलासपुर में दो बच्ची खेलते-खेलते तालाब में डूब गए. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों बच्ची आपस में बहनें हैं. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी विकास साहू रोज की तरह फेरी का काम करने घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे अनोखा साहू और बबीता साहू थे. मां घरेलू कामों में व्यस्त थी और इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते पास के बछेरा तालाब तक पहुंच गए. यहां नहाने के दौरान दोनों तालाब में गहरे पानी में डूबने लगे.
आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबते देख उन्हें तलाब से बाहर निकाला और तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनोखा की हालत गंभीर बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती है.

More Stories
प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
आपत्तिजनक फोटो वायरल, IPS रतन लाल डांगी निलंबित, सरकार की सख्त कार्रवाई