रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखंड-लैलूंगा के अंतर्गत खम्हारपाकुट मध्यम जलाशय योजना के कार्यों हेतु 5 करोड़ 81 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जलाशय योजना के कार्यों में मुख्य नहर जीर्णाेद्धार रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य शामिल है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र में 195 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।

More Stories
PM आवास योजना की राशि लेकर नहीं बनाए घर, 455 हितग्राहियों को प्रशासन का नोटिस
रायपुर के बाद दुर्ग-बिलासपुर में भी लागू हो सकती है कमिश्नर प्रणाली, डिप्टी CM विजय शर्मा के संकेत
शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने पर जोर, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गिनाए विकास कार्य