रायपुर
रसोई गैस की बढ़ती महंगाइ से त्रस्त आम उपभोक्ताओं को दो वर्ष बाद थोड़ी राहत मिली है। एलपीजी कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये की कमी कर दी है। इसके अनुसार अब 1174 रुपये में बिकने वाली 14.2 किग्राम घरेलू गैस सिलिंडर 974 रुपये में मिलेगी। इसके साथ ही उज्जवला योजना वालों को गैस सिलिंडर 903 रुपये में मिलेगी। वहीं दूसरी ओर 19.2 किग्राम वाला व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत 1900.50 रुपये हो गई है।
उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को ही केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 200 रुपये सस्ते करने की घोषणा की थी, लेकिन उस समय कंपनियों में भ्रम की स्थिति थी कि ये कटौती उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में मिलेगी या सीधे दाम घटेंगे। बुधवार को कंपनियों को पूरी स्थिति साफ हो गई और उन्होंने दाम घटाने की घोषणा कर दी। इसके तहत अब उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस 200 रुपये सस्ता मिलेगा।

More Stories
आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का हमला: पहली पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत
संवर्ग शिक्षकों को बड़ी राहत: पुरानी पेंशन पर Chhattisgarh High Court की मुहर
रायपुर : सपनों को मिली पक्की छत: प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी