कोरबा
कटघोरा थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, महिला किराए के मकान में अकेले रहती थी और मजदूरी करती थी. आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में पाई गई, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था. महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल के पास और घर के दरवाजे पर खून से सने हुए ईंट भी मिले हैं, जो इस मामले को और संदिग्ध बना रहे हैं.
कटघोरा थाना पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
एडिशनल एसपी कटघोरा नीतीश कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला लता नेताम रहती थी, जिनकी हत्या कर दी गई है. वह किराए के मकान में रहती थी. घटना कल शाम की है और इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी. मौके से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और जो संदिग्ध व्यक्ति हैं, उनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

More Stories
दुर्ग में युवती की मौत पर बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन समेत 9 कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस
खरीफ सीजन 2026: किसानों के लिए पर्याप्त खाद का इंतजाम, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
NEET UG Re-Exam 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, कलेक्टर-SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक