भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट सैलेरी पैकेज के माध्यम से लॉकर रेन्ट में छूट,दुर्घटना बीमा, ओवर ड्राफ्ट की सुविधा एवं निःशुल्क एन.ई.एफ.टी./आर.टी.जी.एस जैसे लाभ मिलेंगे।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन ने कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज की सुविधाओं के लिए स्टेट बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रबंधन से विमर्श कर कंपनी कार्मिकों के लिये इस सुविधा को चालू कराया है। बिजली कार्मिकों के लिए बैंकिंग सेवाओं की यह बड़ी सौगात है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्मिकों को इस सुविधा से अवगत कराते हुए अधिक जानकारी के लिए वेतन खाता से जुडे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की होम ब्रांच से संपर्क स्थापित करने का आग्रह किया है।

More Stories
छिंदवाड़ा की प्रतिभाएं पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दबंग दुनिया पब्लिकेशन पर ₹48 करोड़ की GST रिकवरी, फर्जी सर्कुलेशन और विज्ञापन आय का आरोप
38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था