रायपुर
मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल अहमद रिजवी का गुरूवार को निधन हो गया, वे 81 वर्ष के थे। श्री रिजवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैजल रिजवी के चाचा थे। उनके पुत्र वजाहत रिजवी पेशे से अधिवक्ता हैं। कल उन्हें मौदहापारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। कांग्रेस नेता रिजवी सबसे ज्यादा लंबे समय तक रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वे महामंत्री और जोगी सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन भी रहे।

More Stories
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय