कोरबा
पेंड्रा से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में उतर गई. अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और बस में चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई.
यात्रियों के अनुसार, बस जडगा के पास पहुंची थी, तभी उसका पट्टा अचानक टूट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में चली गई. हालांकि, बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे सवार थे. इस दुर्घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें कोरबा पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई.

More Stories
CG विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज
बलरामपुर-जशपुर दौरे पर रवाना CM साय, बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा
CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज की सीमित प्रतियोगी परीक्षा पर लगाई रोक