रायगढ़
जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. देर रात प्रतापपुर सर्किल के ग्राम बगड़ा में चार हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए और किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया. गांव में अचानक हाथियों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वन विभाग की मदद के बिना ही ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए हाथियों को भगाने का प्रयास किया.
धर्मजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे आसपास के कई गांवों में डर का माहौल है. किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

More Stories
CG में ATR के प्रतिबंधित क्षेत्र में बाघिन का हमला, युवक की मौत
बिलासपुर में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 जगह छापेमारी; 117 KG मिठाई नष्ट
बिलासपुर में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग से 35 लाख की ठगी की कोशिश