कोरबा
सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत होने से इलाके में मातम पसर गया है. जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त बाइक में सवार होकर जा रहे थे, तभी कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई. यह घटना जटगा चौकी के खोडरी के पास की है.
हादसे के बाद घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान आदित्य निर्मलकर, सूरज कंवर और तीसरा साथी तीनों दोस्त के रूप में हुई है. सभी मृतक जटगा चौकी अंतर्गत ग्राम बरबसपुर स्कूल बस्ती के रहने वाले थे. पुलिस मृतकाें के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है.

More Stories
कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, चुनावी ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक की मौत
जनपद CEO के ट्रांसफर पर बवाल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत सदस्यों ने खोला मोर्चा
सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय