भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुई सड़क दुर्घटना में नागरिकों के असमय काल-कवलित होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी शोककुल परिजन से शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिजन के साथ खड़ी है। जिला प्रशासन धार द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज रतलाम उपचार के लिए भेजा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

More Stories
बैल की मौत का बदला बना बाघ की जान का दुश्मन: जहर देकर हत्या, रेडियो कॉलर से खुला राज
राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने कटकोना से ऊरा तक मार्ग का किया भूमि पूजन
इंदौर एयरपोर्ट को मिली हाईटेक उड़ान: टर्मिनल-1 का रविवार को भव्य लोकार्पण