गुरुग्राम
हरियाणा के नूंह जिले में वाहन जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में पांच विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) और आठ होमगार्ड की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारनिया ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं। बिजारनिया ने कहा, ‘‘पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी हालत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर नूंह जिले में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत मिलती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में मोहम्मदपुर अहीर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सहित तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया।

More Stories
जनगणना 2027: भारत की पहली ‘डिजिटल जनगणना’ से नीति निर्माण को मिलेगा बढ़ावा, होगी दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना
गुजरात निकाय चुनाव: 26 अप्रैल को 9000 सीटों पर होगा महासंग्राम, देखें पूरा शेड्यूल
गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्राहकों को अब इस नए तरीके से मिलेगा LPG