भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में करंज, कदम्ब और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान और उपस्थित नागरिकों ने पौधरोपण के साथ श्रमदान भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ "थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन" के सदस्यों, महाविद्यालयों की जनभागीदारी समिति सदस्यों, एनसीसी अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स आदि ने भी पौधरोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ आज सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस.एस. , अनिल कांत, सुसुकन्या शर्मा स्मृति सेन, हर्ष बंसल, आकाश मिश्रा, छाया कुशवाह, किशोर गुरवानी, सुराशि, गुंजन, रश्मि, शुभश्री, दीपशिखा त्रिवेदी, अल्पना शर्मा, श्रीमती विमला तिवारी, मनोज कटारे, बारेलाल अहिरवार, संजय जैन, खिलान सिंह, तेज सिंह ठाकुर, शिवम् मिश्रा, सुसमता जैन और सुधारा जैन आदि ने भी पौधरोपण किया।

More Stories
अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम का पौधे
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र
खंडवा को बड़ी रेल सौगात, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी