नई दिल्ली
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ भी बैठक की। भाजपा प्रमुख ने पिछले महीने भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया था।
भविष्य की रणनीति पर चल रही चर्चा
सूत्रों ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक के दौरान नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।

More Stories
‘दलों से ऊपर उठकर निभा रहे जिम्मेदारी’ — पीएम मोदी ने ओम बिरला की कार्यशैली की जमकर सराहना
एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ममता का बड़ा ऐलान, कोलकाता में निकलेगा विरोध मार्च
रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की 30 दिन की चेतावनी, भारत का सख्त जवाब